प्रशांत किशोर ने डस्टबिन घोटाला में मंगल पांडेय के साथ तेजस्वी यादव को भी लपेटा, अफसर पर भी सवाल
पटना, सितम्बर 2 -- बिहार के कथित डस्टबिन घोटाला में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी लपेट दिया है। पीके ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में डस्टबिन खरीद की प्रक्रिया महागठबंधन सरकार के दौरान शुरू हुई थी और एनडीए कार्यकाल में खत्म हुई। महागठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव स्वास्थ्य मंत्री थे, जबकि एनडीए सरकार में मंगल पांडेय इस पद पर रहे। पीके का आरोप है कि इन दोनों ही नेताओं के कार्यकाल में डस्टबिन को कई गुना अधिक दाम पर खरीदा गया था। इसकी जांच होनी चाहिए। इस मामले में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अफसर की भूमिका पर भी सवाल उठाए। पटना की बांकीपुर सीट से जन सुराज पार्टी के विधायक प्रशांत किशोर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में ये आरोप लगाए। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.