प्रशांत किशोर खुद लड़ेंगे बांकीपुर चुनाव! जन सुराज ने कहा- पार्टी की पसंद पीके, घोषणा 5 जुलाई को
पटना, जुलाई 2 -- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा में पटना की बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी ने बांकीपुर से प्रत्याशी फाइनल करने के लिए कोर कमिटी की शुक्रवार को बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में पीके के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के अनुसार बांकीपुर कैंडिडेट के लिए पार्टी की पसंद पीके ही हैं। अंतिम मुहर लगने के बाद 5 जुलाई को उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। बांकीपुर में 30 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा, 3 अगस्त को मतगणना के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। जन सुराज पार्टी पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई दिनों से सक्रिय है। खुद प्रशांत किशोर जन संपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.