प्रशांत किशोर खुद लड़ेंगे बांकीपुर चुनाव, जन सुराज ने कहा- पार्टी की पसंद पीके, घोषणा 5 जुलाई को
पटना, जुलाई 2 -- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा में पटना की बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने बांकीपुर से प्रत्याशी फाइनल करने के लिए कोर कमिटी की शुक्रवार को बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में पीके के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। जन सुराज के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने गुरुवार को पूछे जाने पर कहा कि बांकीपुर की जनता की इच्छा को देखते हुए पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रशांत किशोर उम्मीदवार होंगे। पीके पहली बार किसी चुनाव में बतौर उम्मीदवार उतरेंगे। बांकीपुर में 30 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा, 3 अगस्त को मतगणना के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान, जन सुराज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.