पटना, अगस्त 31 -- जनसुराज पार्टी के नेता और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर को बिहार विधानसभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें विधानसभा की पर्यटन उद्योग संबंधी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। विधान सभा सचिवालय ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस समिति में पहले से अध्यक्ष समेत 9 सदस्य थे। पीके के मनोनयन से सदस्यों की संख्या 10 हो गई है। हालांकि प्रशांत किशोर का कार्यकाल बहुत छोटा है। विधान सभा की प्रकिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम के तहत उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि यानी 7 महीने के लिए उन्हें मनोनीत किया गया है। इस समिति के सभापति मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह हैं जो सारण जिले के एकमा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड के विधायक हैं। यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की दिखी हनक, इकलौते MLA से बैठक में मुख्य सचि...