पटना, अक्टूबर 12 -- बिहार में 8 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले अलग-अलग नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज है। अभी हाल ही में विधायक प्रशांत किशोर ने यह दावा कर खलबली मचा दी थी कि नीरज कुमार ने उन्हें जदयू नेताओं की जानकारी से जुड़े कागजात दिए थे। इतना ही नहीं पीके ने यह भी कहा था कि वो नीरज कुमार की पोल खोल देंगे। अब बिहार एमएलसी चुनाव में जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने इसपर जनसुराज चीफ और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर को अपना जवाब दिया है। नीरज कुमार ने कहा है कि ये सब काम हमारा नहीं है। मीडिया से बातचीत में नीरज कुमार ने कहा कि जनसेवा करना मेरा दायित्व है। मैंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो सभी 12 अक्टूबर तक खुद को नीरज कुमार मान लें। प्रशांत किशोर के नीरज कुमार की पोल खोल देने वाले दावे पर जदयू नेता ने कहा कि हमारी कुंडली...