सासाराम, अगस्त 3 -- शिवसागर, एक संवाददाता। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव कोनार में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और ढोल-मजीरे बजाकर जीत का जश्न मनाया। सुबह से ही ग्रामीण टीवी पर चुनाव परिणाम देखने में जुटे रहे। जीत की पुष्टि होते ही गांव में उत्साह का माहौल बन गया। चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ जुट गई और समर्थकों ने विजयी नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि यह जीत पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। लोगों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी आएगी। यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर को दो हार के बाद बांकीपुर उपचुनाव में मिली पहली जीत युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। प्रखंड उप ...