पटना, सितम्बर 11 -- प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार विधान परिषद की 8 एमएलसी सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन के पास पहुंच गई है। पीके की पार्टी ने चुनाव आयोग से एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत की है। जन सुराज का दावा है कि वोटर लिस्ट में कई डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हैं। अकेले तिरहुत स्नातक सीट पर 1668 वोटर डुप्लीकेट हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में विसंगतियों को ठीक करने का आश्वासन दिया है। मनोज भारती के नेतृत्व में शुक्रवार को जन सुराज के प्रतिधिमंडल ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि एमएलसी चुनाव की जो वोटर लिस्ट निकली है, उसमें कई गड़बड़ियां हैं। उसमें सुधार की मांग की गई है।चुनाव आयोग ने कहा- फाइनल वोटर ...