प्रशांत किशोर कभी तेजस्वी यादव या भाजपा से गठबंधन करेंगे? RJD का नाम सुनकर क्या बोले
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- बिहार में भारतीय जनता पार्टी का गढ़ बांकीपुर छीनने वाले प्रशांत किशोर ने उपचुनाव में जीत पर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए भी नितिन नवीन विधायक बने रह सकते थे। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उदाहरण दिया। खास बात है कि नवीन के राज्यसभा जाने के चलते ही बांकीपुर में उपचुनाव हुआ था। जन सुराज पार्टी ने पहली बार जीत हासिल की है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में जब पूछा गया कि क्या कभी राष्ट्रीय जनता दल या भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। इसपर उन्होंने कहा, 'इसे आप जो भी नाम दें। अलाइनमेंट, रीअलाइनमेंट, एडजस्टमेंट या गठबंधन। मैंने इसे खुद अपनी आंखों से होते देखा है। 2015 में बिहार में राजनीतिक समीकरण बदले थे और ऐसे स्वार्थी गठबंधन जनता का भला नहीं करते। हमने सात निश्चय और बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.