पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह गांव के प्रशांक त्रिपाठी ने अपनी प्रतिभा व जीवटता के बल पर नौ सेना में कमीशन अधिकारी बनकर परिवार व समाज का नाम रोशन किया है। प्रशांक रजवाडीह के प्रभाकर नारायण त्रिपाठी व संगीता त्रिपाठी के पुत्र हैं। साढ़े 11 साल पहले उन्होंने पनडुब्बी सेवा ज्वाइन किया था,किंतु उनके मन में कमीशन अधिकारी बनने की चिनगारी बुझी नहीं थी। सेवारत रहते हुए प्रशांक एनएसबी विशाखापत्तनम के लिए चयनित हुए। फिर पांच दिन तक एसएसबी का सामना किया और फिर सफलता का झंडा गाड़ते हुए बन गए कमीशन अधिकारी। शादी हो जाने एवं एक बेटी के बाप बन जाने के बाद भी प्रशांक का जुनून कम नहीं हुआ,बल्कि उन्होंने इसे शक्ति व प्रेरणा के रूप में लिया और एक लंबी लकीर खींच दी। नौ सेना अधिकारी प्रशांक का मानना है कि उनके लिए यह सफलता पुरस्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.