लखीसराय, जुलाई 22 -- - 15 अगस्त से 15 सितंबर तक विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, सरकारी और निजी विद्यालयों के सभी शिक्षक होंगे शामिल कजरा, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। परिषद द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक शिक्षक का ऑनलाइन पंजीकरण 31 जुलाई 2026 तक हर हाल में पूर्ण कराया जाना है। इसके बाद इसी ऐप के माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। परिषद ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही पंजीकरण कार्य की नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया है। बिहार शिक्षा ...