भागलपुर, फरवरी 6 -- कहलगांव प्रखंड के प्रशस्तडीह पैक्स चुनाव का मतदान शुक्रवार को होगा। मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान कर्मी मतदान सामग्रियों को लेकर मतदान केंद्र पहुंच गए हैं। यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने देते हुए बताया कि 926 मतदाता हैं। दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के बाद मतपेटी प्रखंड कार्यालय लाई जाएगी। यहां ट्रायसम भवन में मतगणना होगी। अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। प्रिंस कुमार पांडेय एवं लोकेश पांडेय के बीच मुकाबला होगा। सदस्य के तीन पद पर चुनाव होंगे। मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...