जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की देख रेख में राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय अहियापुर में स्काउट और गाइड का प्रवेश सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हुआ, जिसके मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीर अभिमन्यु को भारत स्काउट और गाइड के कैडेट ने गार्ड ऑफ ऑनर दे कर स्वागत किया। प्रशिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट मास्टर शकील अहमद द्वारा प्रवेश सोपान प्रशिक्षण दिया गया। वहीं मंच का संचालन डा.विनोद कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का विकास होता है। पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकुमार शर्मा ने बताय...