कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में आयोजित होने वाली अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) की तिथि में एक बार फिर संशोधन किया गया है। अब यह संगोष्ठी 28 मार्च के बजाय 30 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। बिहार शिक्षा परियोजना के ताजा निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को अद्यतन सूचना जारी कर दी है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और शत-प्रतिशत नामांकन को बढ़ावा देना है। इसके तहत सभी विद्यालयों में कक्षा वार संगोष्ठी आयोजित कर अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, प्रगति और विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।संगोष्ठी में अहम बिन्दुओं...