नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से दायर एक रिवीजन पिटीशन पर नोटिस जारी किया है। प्रवेश वर्मा ने अपनी याचिका में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ अपनी मानहानि की शिकायत खारिज किए जाने को चुनौती दी है। यह मामला एस.एस. मोटा सिंह पब्लिक स्कूल के संबंध में सौरभ भारद्वाज द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ा है। सेशंस कोर्ट ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए 28 नवंबर की तारीख तय की है।मजिस्ट्रेट कोर्ट ने खारिज कर दी थी शिकायत दिल्ली की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत 10 अक्टूबर को खारिज कर दी। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) नेहा मित्तल ने शिकायत पर संज्ञ...