नई दिल्ली, मई 23 -- आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी दिल्ली के राउज एवेन्यू में बनी स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा की 'आप' नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि की एक शिकायत को शुक्रवार को स्वीकार कर लिया। यह मामला अपर मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) पारस दलाल के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था। अदालत ने शिकायतकर्ता प्रवेश वर्मा को समन-पूर्व साक्ष्य दर्ज कराने के लिए आगामी 9 और 11 जून की तारीखें दी हैं।क्या है पूरा मामला प्रवेश वर्मा के वकील प्रवीण कुमार ने बताया, यह मामला सौरभ भारद्वाज की सोशल मीडिया पर डाली गई कुछ पोस्ट के बाद दर्ज कराया गया था। इनमें उन्होंने 'एस.एस. मोटा सिंह स्कूल ट्रस्ट' में प्रवेश वर्मा की भूमिका होने के आरोप लगाए थे।...