प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड के बाद तिलक नगर जाएंगे केजरीवाल, PM मोदी से की एक अपील
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- दिल्ली के तिलकनगर में मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़ कांड वाला मामला गरमाता जा रहा है। आम आदमी पार्टी प्रवेश वर्मा के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी आज तिलक नगर जाने की बात कही है। उन्होंने प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि केवल रील बनाने से वह जेन जी से नहीं जुड़ सकते। इसके लिए उन्हें मंत्री और सड़क बनाने वाले इंजीनियरों के खिलाफ ऐक्शन लेना होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं इस मामले को लेकर शाम 4:30 बजे तिलक नगर जा रहा हूँ। वहाँ उन्होंने (दिल्ली सरकार ने) जो सड़क बनाई थी, वह पहले ही टूट-फूट रही थी और बिखर रही थी, जैसा कि कल सभी ने वीडियो में देखा। इसी बीच, उनके एक मंत्री ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.