नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली के तिलक नगर में हुए थप्पड़ कांड के बाद आम आदमी पार्टी बीजेपी और दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर हमलावर है। पार्टी प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह ने एक नया दावा भी कर दिया है। उन्होंने प्रवेश वर्मा का डोप टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने प्रवेश वर्मा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी हरकत नॉर्मल इंसान कभी नहीं करेगा। जरनैल सिंह ने कहा, प्रवेश वर्मा ने अपना आपा खो दिया है। सबसे पहले, प्रवेश वर्मा का डोप टेस्ट होना चाहिए क्योंकि आज उनकी हालत ऐसी थी। उन्होंने आज यहां जिस तरह की गुंडागर्दी की, वैसी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं करेगा, और वह एक मंत्री के पद पर हैं। प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनका डोप टेस्ट होना चाहिए, और ...