फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 21 -- फर्रुखाबाद। राजकीय एवं निजी आईटीआई में एक वर्षीय व द्विवर्षीय सत्र के तृतीय चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रवेश की तिथि 21 सितंबर से 25 सितंबर तक है। अभ्यर्थी अपने परिणाम की जानकारी साइट से कर सकते हैं। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी बुलावा पत्र की प्रति, सभी मूल प्रमाण पत्र की प्रति व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 25 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...