रुद्रपुर, जून 24 -- खटीमा। महाराणा प्रताप जनजाति राजकीय आईटीआई खटीमा में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के अनुसूचित जनजाति के नवयुवक-युवतियों के लिए संचालित महाराणा प्रताप जनजाति राजकीय आईटीआई खटीमा में अगस्त से प्रारंभ होने वाले सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के निर्धारित 156 सीटों में तीस प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। प्रवेश के लिए आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। नए सत्र में फिटर, इलेक्टिशियन एवं सिलाई प्रोद्यौगिकी में 20-20 सीटें, कोपा एवं स्टनोग्राफर हिंदी में 24-24 सीटें व मैकेनिक डीजल में 48 सीटों पर प्रवेश होना है। यह भी पढ़ें- इग्नू अध्ययन केंद्र खटीमा में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

हिंदी हिन्दुस्...