संतकबीरनगर, मई 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026 27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। प्रवेश बढ़ाने के लिए कालेज के शिक्षक इण्टर कालेजो में संपर्क अभियान चलाएंगे। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने दी। यह भी पढ़ें- कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया सात मई से शुरू होगीसीटों की उपलब्धता उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए के 12 विषयों में कुल 720 सीटें उपलब्ध हैं। बीएससी में 360, बी काम में 240 तथा बीएड में 50 सीटें उपलब्ध हैं। प्रोफेशनल कोर्स के तहत महाविद्यालय में संचालित बीसीए में 66 व बीबीए में 60 सीटों पर प्रवेश होना है। इसी प्रकार स्नातकोत्तर स्तर पर एमए में 8 विषयों में कुल 520 सीट,...