शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डीन एकेडेमिक्स प्रो. एस.के. पांडेय मौजूद रहे। प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में प्रवेश नियमावली, विद्यार्थियों के हितों और प्रवेश व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रो. एस.के. पांडेय ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का आधार पारदर्शी प्रवेश प्रणाली होती है। यह भी पढ़ें- प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेजों में स्नातक में ना...