प्रवेश परीक्षा में 2366 अभ्यर्थी हुए शामिल
गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर(एमजीयूजी) में रविवार को प्रवेश परीक्षा के तीसरे चरण का आयोजन हुआ। इसमें एएनएम, डायलिसिस तकनीशियन, डिप्लोमा इन एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर पाठ्यक्रमों के लिए 2366 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अभ्यर्थियों के अभिभावकों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय के मंदिर परिसर तथा अस्पताल परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। उनके लिये गुड़ एवं शीतल जल की व्यवस्था थी। प्रवेश परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से सूचना केन्द्र भी संचालित किए गए। विवि प्रशासन ने बताया कि परीक्षाफल निर्धारित समय पर आधिकारिक वेबसाइट (www.mgug.ac.in) पर जारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.