बगहा, अप्रैल 1 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय चनपटिया प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लच्छुछापर के मॉडल विद्यालय में नामांकन हेतु एससीईआरटी द्वारा ली गई प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बच्चे सफल हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद ठाकुर ने बताया कि वर्ग 8 में नामांकित 10 छात्र-छात्राओं के पास ही परीक्षा में शामिल होने हेतु आवश्यक कागजात उपलब्ध थे। उन सभी छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने के बाद से लगातार विद्यालय में ही विज्ञान शिक्षिका शालिनी प्रकाश एवं विद्यालय अध्यापक अभिषेक कुमार के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बेहतर रणनीति के साथ तैयारी कराई। जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि फॉर्म भरने वाले सभी 10 के 10 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की। विज्ञान शिक्षिका शालिनी प्रकाश ने बताया की प्रधानाध्यापक के मार्गदर्शन म...