नोएडा, अगस्त 22 -- मेरठ/नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने 20-21 अगस्त को मेरठ में हुई एलएलएम, एमएड, एमपीएड-बीपीएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यदि छात्रों को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है तो वह 25 अगस्त की रात 12 बजे तक ccsuomr2026@gmail.com पर दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय कोई आपत्ति स्वीकार नहीं करेगा। विवि अगस्त के आखिर तक इन चारों कोर्स का परिणाम जारी कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...