रांची, जनवरी 23 -- रांची, संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा ली जाने वाली माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र समय पर जारी नहीं होने पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। अभ्यर्थी संजू कुमारी व अन्य ने अधिवक्ता चंचल जैन के जरिये हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है। इसमें कहा है कि अभ्यर्थियों ने समय पर आवेदन किया था और सभी शर्तों को पूरा किया था। इसके बाद भी उन्हें परीक्षा में बैठने को नहीं मिला। आयोग द्वारा पहली बार लागू ई-मेल आईडी आधारित एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रणाली विफल रही। न तो समय पर एसएमएस या ई-मेल पर कोई सूचना मिली और न ही आयोग ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था की। ऐसे में हजारों अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सके। कई मामलों में तो परीक्षा संपन्न होने के बाद एडमिट का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.