पूर्णिया, मार्च 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र- 2025-2029 की 30 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर अनिवार्य नहीं है। बिना हस्ताक्षर के भी परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति विश्वविद्यालय के द्वारा प्रदान की गई है। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा सभी कॉलेजों को दिशानिर्देश दिया गया है। जारी दिशा निर्देश में जिक्र किया गया है कि यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, तो उसे महाविद्यालय स्तर पर संकलन करके समर्थ पोर्टल के ई-मेल पर भेजकर सुधार करवा लिया जाये। यदि परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र, तिथ...