एटा, फरवरी 26 -- बोर्ड परीक्षा में चार मुन्नाभाई पकड़े जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केन्द्र व्यवस्थापकों को चेतावनी जारी की है। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रवेशपत्र पर धुंधला फोटो पाने पर संबंधित विद्यालय से लेटर हैड पर लिखवाकर लें। परीक्षा के दौरान वह परीक्षार्थी फर्जी पाया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रधानाचार्य की होगी। जनपद में बनाए गए 92 केन्द्र व्यवस्थापकों को डीआईओएस ने पत्र जारी किया है। पत्र में केन्द्र व्यवस्थापकों को आदेश दिया है कि यदि किसी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर धुंधला फोटो पाया जाता है। फोटो अंकित न हो। तब संबंधित विद्यालय से लेटर पैड पर लिखवाकर लेंगे। यह परीक्षार्थी उनके विद्यालय का है। इसे वह भलीभांति जानते हैं। प्रवेश पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.