फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- तिलक इंटर कॉलेज में बुधवार को संपन्न हिन्दी की परीक्षा में कई परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर दूसरे छात्र का फोटो देखकर आंतरिक उड़नदस्ता हैरान रह गया। सभी छात्र एक ही इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र हैं तथा कुछ छात्रों के पंजीकरण कार्ड पर तो छात्राओं का फोटो है। इस मामले से केंद्र व्यवस्थापक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया है। बुधवार को दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी की परीक्षा थी। तिलक इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान जब आंतरिक उड़नदस्ता जांच करने पहुंचा तो छात्रों को प्रवेश पत्र एवं पंजीकरण पत्र पर फोटो से मिलान करने पर काफी अंतर मिला। एक छात्र का फोटो दूसरे के प्रवेश पत्र पर था तो उस छात्र का फोटो दूसरे के प्रवेश पत्र पर। इस तरह के एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 23 परीक्षार्थी आंतरिक उड़नदस्ते को मिले।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.