मैनपुरी, मई 26 -- नेशनल महाविद्यालय में बीएड की परीक्षा देने आए बिहार के छात्रों को प्रवेश पत्र न मिलने पर मंगलवार को दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। परीक्षा शुरू होने से पहले जब छात्र प्रवेश पत्र लेने पहुंचे, तो कॉलेज प्रबंधन द्वारा रुपयों की मांग की गई। इससे भड़के छात्रों ने नेशनल महाविद्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। परीक्षा शुरू होने के बाद भी जब प्रवेश पत्र नहीं मिला, तो परेशान छात्रों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और छात्रों का दाखिला कराने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दलाल दीपक कुमार को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- प्रवेश पत्र न मिला तो थाने पहुंचे छात्र, दलाल हिरासत में इसके बाद पुलिस ने विद्यालय संचालक को पैसे दिलवाकर छात्रों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए। करीब तीन ...