अल्मोड़ा, मई 5 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश पंजीकरण की प्रकिया शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ डीसी पंत ने बताया कि अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। समर्थ पोर्टल पर 31 मई तक पंजीकरण हो सकेगा l अपनी ईमेल और फोन नंबर से पंजीकरण करें ताकि जानकारी, ओटीपी और मैसेज के लिए संपर्क किया जा सके। यह भी पढ़ें- CCSU Admission : सीसीएसयू में दाखिले के लिए आज से आवेदन, BA BCom BSc समेत 1.85 लाख से ज्यादा सीटें यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म, आज मिशन एडमिशन की दौड़ शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...