उरई, अप्रैल 11 -- उरई। संवाददाता कुठोंद क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में बनाए जा रहे प्रवेश द्वार से शटरिंग के गिरने से घायल हुए पांच मजदूरों के मामले में ठेकेदार की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। लोक निर्माण के एक्सईएन ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर इस पर जवाब मांगा है। उचित जवाब न मिलने पर उसके खिलाफ ब्लैक लिस्ट से लेकर अन्य कार्रवाई की जाएगी। वही विभाग ने मलबे को साफ कर यातायात को सुचारू रूप से चालू करा दिया है।कुठौंद क्षेत्र के शंकरपुर में बनी यमुना पुल के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा 50 लाख की लागत से प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त कार्य को कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी द्वारा अपने निधि से स्वीकृति प्रदान की गई थी और इसका काम का जिम्मा उरई निवासी ठेकेदार लाल जी दुहौलिया को सौंपा गया था। शुक्रवार को स्लैब की ढ...