कानपुर, अप्रैल 15 -- पुलिस ने शहर के प्रवेश चौराहों से जाम खत्म करने के लिए पांच योजनाएं बनाई हैं। इन पर अमल हुआ तो चौराहों पर वाहन नहीं फसेंगे और सहूलियत के साथ गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। साथ ही शहर जाम की छवि से बाहर नकल सकेगा। कमिश्नरेट पुलिस ने इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया है। इस पर डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने मंगलवार से अमल भी शुरू करा दिया है। इसके तहत शहर के प्रवेश वाले चौराहों पर 100-100 मीटर तक कोई सवारी वाहन न तो खड़ा होकर सवारियां उतारेगा और न ही बैठाएगा। इसके अलावा इन चौराहों पर चार उपाय और किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- जाम से निजात के लिए 10 रूट पर कन्वेंशन प्वाइंट चिह्नित किया डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार की अगुवाई में रामादेवी, नौबस्ता, कल्याणपुर, भौंती चौराहों को पहले जाम से निजात दिलाया जाएगा। इन चौराहों पर लगने वाले जाम का ...