प्रवेश को लेकर छात्रों का हंगामा, लगाया जाम
बुलंदशहर, मई 14 -- नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कॉमर्स और कृषि विषय में प्रवेश न मिलने पर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर कॉलेज गेट के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने आरोपों को निराधार बताया। छात्रों ने प्रधानाचार्य पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित विषयों में दाखिला नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना था कि पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उसकी सही से जांच नहीं हुई है। पुलिस ने छात्रों को समझाया कि शुक्रवार को उनकी मुलाकात एडीएम फाइनेंस से कराई जाएगी, उसके बाद ही इस बारे में अधिकारी कोई निर्णय कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- प्रवेश को लेकर छात्रों का हंगामा, लगाया जाम इसके बाद छात्र शांत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.