वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में सत्र 2024-26 के पीएचडी प्रवेश छात्रों को अब भी परेशान कर रहा है। इतिहास विभाग के शोधछात्रों ने अचानक मुख्य परिसर और संबद्ध कॉलेजों की एलॉटमेंट सूची में परिवर्तन पर विरोध जताया है। 10 महीने से त्रिशंकु बने यह छात्र यह समझ नहीं पा रहे कि इन्हें पीएचडी करनी कहां से है। मुख्य परिसर में फीस जमा कराने के बाद अचानक संबद्ध महाविद्यालयों में भेजना छात्रों को अखर रहा है। छात्रों ने इस संबंध्ण में कुलपति को पत्र भी लिखा है। पिछले सत्र के प्रवेश परिणाम 22 मार्च-2025 को जारी हो गए थे। इसके बाद विभिन्न कारणों से प्रवेश प्रक्रिया महीनों टल गई। 25 अक्तूबर में प्रवेश सूची जारी हुई। छात्रों ने बताया कि इतिहास विभाग में कुल 43 पीएचडी सीटें थीं, जिनमें 15 रेट मुक्त और 28 रेट सीटें शामिल थीं। रेट श्रे...