आगरा, सितम्बर 5 -- आईटीआई में प्रवेश के प्रथम चरण में प्रवेश प्रक्रिया का कल सोमवार को अंतिम दिन है। इसके लेकर रविवार को भी संस्थान खुले रहेंगे। पांच सितंबर को 10 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। शनिवार को अभ्यर्थियों की संख्या भी कम देखने को मिली। बल्केश्वर स्थित आईटीआई पहुंचे अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। इसके बाद उनके प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रथम चरण में अभी तक 570 अभयर्थी प्रवेश कर चुके हैं। सहायक प्रवेश प्रभारी संकल्प दीक्षित ने बताया कि शनिवार को 10 अभ्यर्थी का प्रवेश किया गया है। एससीवीटी के निर्देश पर रविवार को भी प्रवेश के लिए संस्थान खुले रहेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करने और अभ्यर्थियों को नयी तारीख सात सितंबर तक बढ़ने की जानकारी देने के लिए फोन किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथ...