नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद फीस वृद्धि तय किए जाने से अभिभावक नाराज है। वे जिला प्रशासन के फैसले को खानापूर्ति बता रहे हैं। आरोप है कि स्कूल अभिभावकों से 10 फीसदी तक फीस वसूल चुके। डीएम मेधा रूपम ने मंगलवार को जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक ली। इसमें डीएम ने स्कूलों को 7.23 प्रतिशत फीस वृद्धि का आदेश देते हुए पूरी जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर देने के आदेश दिए। इसके साथ ही पांच वर्ष तक यूनिफॉर्म में बदलाव पर रोक लगाई। विद्यालय में अध्यनरत छात्रों को किताब, ड्रेस, जूते, मौजे इत्यादि चयनित दुकान से लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। यदि कोई स्कूल मनमानी करता हैं तो अभिभावक मामले की शिकायत जिला शुल्क नियामक समिति की मेल आईडी feecommitteegbn@gmail.com पर दर्ज करा सकते है।पांच लाख तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.