नई दिल्ली, मार्च 14 -- - राहुल गांधी के बयान पर डीयू की प्रतिक्रिया नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय की प्रवेश और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार संचालित होती है।शीराम जयंती कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली विश्वविद्यालय में इंटरव्यू के जरिए छात्रों को बाहर किया जाता है और जाति के आधार पर असफल किया जाता है। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अधिकांश स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर होता है और सामान्य प्रवेश प्रक्रिया में साक्षात्कार अनिवार्य नहीं है।प्रशासन ने यह भी कहा कि यदि टिप्पणी शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर थी, तो हा...