बांदा, अप्रैल 3 -- बांदा। संवाददाता पैलानी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोना मऊ क्षेत्र जसपुरा में प्रवेश उत्सव एवं वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अमर सिंह यादव ने किया गया ।कार्यक्रम के विशिष्ट अजीत कुमार सिंह प्रधानाचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इण्टर कॉलेज चंदवारा एवं वरिष्ठ समाज सेवी राकेश वाजपेई उपस्थित रहे। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें लेखन सामग्री वितरित की गई। प्रधानाचार्य राकेश कुमार शिवहरे ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में इंटर कॉलेज चंदवारा का समस्त स्टाफ, शैलेंद्र गुप्ता ,रमाशंकर मिश्रा ,यतेंद्र सिंह,प्रमोद पटेल ,अशोक गुप्ता,धर्मपाल सिंह,अरुण सोनी, नागेन्द्र सिंह ,प्रमोद तिवारी, रफीक आदि रहे।...