बक्सर, अप्रैल 1 -- बिजनेश न्यूज, ओलंपियाड से संबंधित ----- फोटो संख्या 23 कैप्शन - बुधवार को बिहार सेंट्रल स्कूल में छात्र को माला पहना स्वागत करते निदेशक सरोज सिंह। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में बुधवार प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अपने-अपने वर्ग में उत्तीर्ण हुए बच्चों का नए कक्षा में प्रवेश के दौरान पारंपरिक और उत्साहपूर्ण तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव सरोज कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करने से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सैकड़ों छात्र आज डॉक्टर, इंजीनियर और विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारी बनकर देश की सेवा कर रहे हैं। जो इस संस्थान की गुणवत्ता ...