रुडकी, अप्रैल 7 -- रुड़की। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की में सत्र 2026-27 का प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं व अध्यापिकाओं की जागरूकता रैली से हुई। एनसीसी की छात्राओं ने बैंड की धुन पर मुख्य द्वार पर छात्राओं और अभिभावकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या नीलम कटियार व छात्राओं की माताओं ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 9 में 25 छात्राओं का पंजीकरण हुआ। इस दौरान पुष्प वर्षा कर सभी का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक जगपाल, पीटीए अध्यक्ष व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...