इटावा औरैया, जून 5 -- साम्हों। क्षेत्र के गांव मोढ़ी के रहने वाले प्रवेन्द्र प्रताप ने जिले का नाम रोशन किया है। बी.टेक, एम.टेक और पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब उनका चयन अमेरिका के कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च के लिए हुआ है। प्रवेन्द्र प्रताप के पिता लक्ष्मी शंकर व माता ममता देवी बेटे की इस उपलब्धि से काफ़ी खुश हैं। अमेरिका रवाना होने से पहले उनके सम्मान में गांव में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भरथना विधायक राघवेन्द्र गौतम ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि प्रवेन्द्र की सफलता उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। प्रवेन्द्र प्रताप ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार, गांव और उन सभी लोगों की है जिन...