रामगढ़, जून 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पटना के होटल मौर्या में 21 जून को आयोजित रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3250 के सत्र 2025-26 के अवार्ड फंक्शन में श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के निदेशक सह रोटरी क्लब के इमेज चेयरमैन प्रवीण राजगढ़िया को डिस्ट्रिक्ट 3250 झारखंड बिहार के सर्वश्रेष्ठ इमेज चेयरमैन का पुरस्कार मिला है। श्री राजगढ़िया वर्तमान में रोटरी रांची क्लब से जुड़े हैं। समारोह में रांची क्लब ने बेस्ट क्लब का भी पुरस्कार प्राप्त किया। इस पर प्रवीण राजगढ़िया ने कहा है कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे रोटरी परिवार का हैं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा सहयोग किया। रोटरी समाजसेवा, शिक्षा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब ऑफ रांची को मिले 31 पुरस्कार, बना बेस्ट क्लब इमेज चेयरमैन के रूप में मेरा प्रया...