मोतिहारी, जनवरी 5 -- मधुबन। मधुबन के नए थानाध्यक्ष के रूप में प्रवीण कुमार पांडेय ने मधुबन थाना में रविवार को योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों पर लगाम लगाने की दिशा में सार्थक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इनका लक्ष्य शराबबंदी को जमीन पर लागू करना, शांति व्यवस्था कायम करना व अपराधियों को सलाखों के अंदर लाना है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। जनता से मधुर संवाद बनाकर उनकी फरियादें सुनी जाएगी और उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। मौके पर एसआई विनोद कुमार साह, नीतू राज, नीति शर्मा, अमरजीत कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...