रुद्रपुर, जून 9 -- खटीमा। खटीमा तहसील के झनकट से लेकर सुनपहर तक बहने वाली प्रवीण नदी में सिल्ट सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य के प्रयासों से संचालित हो रहा है। बता दे कि बरसात के मौसम में क्षेत्र के किसानों को बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से पोकलैंड मशीनों द्वारा नदी में जमी सिल्ट और अवरोधों को हटाया जा रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि नदी की नियमित सफाई से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और खेतों में पानी भरने की समस्या कम होगी। यह भी पढ़ें- प्रवीण नदी की सफाई से किसानों को मिलेगी बाढ़ से राहत क्षेत्रवासियों का मानना है कि इस पहल से किसानों की फसलें बाढ़ के दौरान होने वाले नुकसान से बच सकेंगी तथा कृषि उत्पादन को भी लाभ मिलेगा। किस...