चतरा, जनवरी 19 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सदर प्रखंड के गेरवां गांव स्थित प्रविका इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशक्ति, सामाजिक सोच और भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन स्कूल के डायरेक्टर यासना मिन्हास एवं अश्विनी मिन्हास के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह आनंद मोटर के महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद शंकर शामिल हुए। पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.