पाकुड़, जून 12 -- लिट्टीपाड़ा। प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को बंधुआ मजदूर अधिनियम 1976, बाल श्रम निषेध एवं प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रशांत कुमार गुप्ता ने बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम एवं प्रवासी श्रमिकों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस कार्यशाला में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, श्रमिक मित्र, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विश...