भभुआ, अप्रैल 7 -- श्रम संसाधन श्रमिक कल्याण तथा युवा रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री ने बैठक में दिया निर्देश कैमूर पहुंचे मंत्री ने परिसदन में विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रम संसाधन प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री संजय सिंह (टाइगर) मंगलवार को कैमूर पहुंचे। मंत्री ने कलेक्ट्रेट के बगल में स्थित जिला अतिथि गृह में विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की बारी- बारी से समीक्षा की। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के डाटा को एकत्र करने के लिए विशेष कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत लाभुकों तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिया। उन्हो...