नोएडा, मार्च 7 -- - ओखला पक्षी विहार से तापमान बढ़ने के साथ तीन हजार पक्षी विदा, 31 मार्च तक ज्यादातर के चले जाने का अनुमान नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ओखला पक्षी विहार में प्रवासी मेहमानों को देखने का इसी माह तक मौका है। तापमान में वृद्धि के साथ ही प्रवासी पक्षी विदा होने शुरू हो गए हैं। वन विभाग के मुताबिक 31 मार्च तक ज्यादातर पक्षी यहां से चले जाएंगे।ओखला पक्षी विहार में इस बार देश-विदेश के 15500 से अधिक पक्षी पहुंचे। एशियन वॉटर काउंट की रिपोर्ट के अनुसार इनमें 101 प्रजातियों के पक्षी रिकार्ड किए गए। बीते वर्ष 81 प्रजातियों के लगभग 12 हजार पक्षी ओखला पक्षी विहार में पहुंचे थे।फॉरेस्ट रेंजर अमित गुप्ता ने बताया कि लगभग तीन हजार प्रवासी पक्षी विदा हो गए हैं। धीरे-धीरे अन्य प्रजातियों के प्रवासी पक्षी भी ठंडे इलाकों की ओर रुख कर जाएंगे। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.