किशनगंज, जुलाई 12 -- बहादुरगंज निज संवाददाता  घर पर चार वर्ष के संतान और गर्भवती पत्नी को छोड़कर हिमाचल प्रदेश रोजी-रोटी के लिए निकले मोहसिन का रेलवे सफर मौत का सफर बन गया रविवार शाम एम्बुलेंस से मोहसिन की लाश देवियां टोली धाधर बस्ती स्थित निवास स्थान पर पहुंचने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और परिजन गम में डुब गये जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देशियाटोली धाधर बस्ती निवासी मोहसिन विगत बुधवार को घर पर अपने संतान एवं गर्भवती पत्नी को छोड़कर हिमाचल प्रदेश रोजी-रोटी के लिए निकले थे ट्रेन के जेनरल बोगी में सफर करने के दौरान ट्रेन से गिरने के कारण हरदोई रेलवे स्टेशन के निकट मोहसिन की लाश बरामद होने की सुचना परिजन को दी गई थी रेलवे पुलिस द्वारा आवश्यक कानुनी प्रकिया पूर्ण करने के उपरांत रविवार की शाम मोहसिन की लाश देशियाटोल...