पूर्णिया, अप्रैल 2 -- बैसा, एक संवाददाता।पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड अंतर्गत कनफलिया पंचायत के सिल्ला रघुनाथपुर गांव में इन दिनों जश्न का माहौल है। महानंदा नदी किनारे बसे इस सुदूर गांव के छात्र देव कुमार साह ने मैट्रिक परीक्षा में 476 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देव कुमार साह के पिता सुभाष साह प्रवासी मजदूर हैं, जो परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। वहीं उनकी माता प्रीति देवी घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए बेटे की पढ़ाई में लगातार सहयोग करती रही हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद देव ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। देव स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनफलिया के छात्र हैं। उन्होंने ...